फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   These people fight elections with money power, we will fight with public power: Priyanka Gandhi

ये लोग चुनाव धनबल से लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़ेंगे: प्रियंका गांधी

Sat, 04 May 2024 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
These people fight elections with money power, we will fight with public power: Priyanka Gandhi
कार्यकर्ताओं को संबां​धित करतीं प्रियंका गांधी
अमेठी सिटी। शुक्रवार को अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन से पहले महज 10 मिनट के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गईं। कहा कि अमेठी में एकबार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि ये लोग चुनाव धनबल से लड़ते हैं, हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे। जनता को मुखातिब करते हुए कहा कि हम ये चुनाव आप के लिए लड़ेंगे, ताकि आप का विकास हो, आप आगे बढ़ें। आप सबको मालूम है कि किशोरी लाल शर्मा यहां से चुनाव लड़ेंगे। मेरा ख्याल है कि आप शायद इन्हें 35 या 40 सालों से जानते हैं। इन्होंने लगातार 40 सालों तक आप की सेवा की है।
विज्ञापन

कहा कि आज तीन तारीख है, छह तारीख को रायबरेली आऊंगी और तब से आप के साथ चुनाव के अंत तक रहूंगी। चुनाव जिताने के लिए साथ रहूंगी। उन्होंने कुछ पुराने चेहरों को देखा तो उनका नाम लेकर पुकारा और उनका हालचाल पूछा। प्रियंका ने कहा कि हम सब मिलकर पूरे देश में ये संदेश दें कि, हम सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। जय हिंद बोल कर प्रियंका ने लोगों का अभिवादन किया और चुनावी रथ से उतर कर अपने वाहन से रायबरेली के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed