{"_id":"6547eab5fb5d98dd49099459","slug":"there-will-be-direct-admission-till-11th-on-the-vacant-seats-of-bed-amethi-news-c-96-1-ame1003-8322-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बीएड की रिक्त सीटों पर 11 तक होगा सीधा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बीएड की रिक्त सीटों पर 11 तक होगा सीधा प्रवेश
Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। बीएड 2023 में रिक्त सीटों को भरने में महाविद्यालयों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीएड के अभ्यर्थी काउंसलिंग से कन्नी काट रहे हैं। सीटें भर नहीं पा रही हैं। अब बीएड पाठ्यक्रम वाले महाविद्यालयों में आगामी 11 नवंबर तक सीधे प्रवेश का निर्णय लिया गया है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के तत्वावधान में बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2023-25 में प्रवेश के लिए अब तक तीन चरण में काउंसलिंग की गई है। तब भी सीटें खाली हैं। उदाहरण के तौर पर अमेठी के गौरीगंज स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज में बीएड के लिए कुल 55 सीटें हैं।
मात्र 21 प्रवेश ही हो सके हैं। इसे देखते हुए 11 नवंबर तक महाविद्यालय ने सीधे प्रवेश की प्रक्रिया कराने का निर्णय लिया है। इंदिरा गांधी पीजी कालेज के बीएड विभागाध्यक्ष डा. लालता प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि अलग से काउंटर बना दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए हेल्प डेस्क बनाई जा रही है।