फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was power failure for 25 hours in Navodaya Vidyalaya, children were in distress.

Amethi News: नवोदय विद्यालय में 25 घंटे बिजली रही गुल, बच्चे हुए बेहाल

Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
There was power failure for 25 hours in Navodaya Vidyalaya, children were in distress.
अमेठी सिटी। जवाहर नवोदय विद्यालय में लगातार 25 घंटे बिजली गुल रहने से करीब 500 अंतवासी छात्र-छात्राएं परेशान रहे। मंगलवार को दोपहर 12 बजे विभाग ने फाॅल्ट ढूंढ कर बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। जिला मुख्यालय गौरीगंज के सैंठा रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय है।
विज्ञापन


विभिन्न जिलों के बच्चे अध्ययनरत हैं। सोमवार को बिजली बाधित होने से दिन व रात में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य नित्यानंदेश त्रिपाठी ने बताया कि पूरी रात बिजली कर्मचारियों के साथ परेशान रहे, लेकिन ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया जा सका। वहीं, जिला मुख्यालय में अन्य कई जगह ब्रेक डाउन होने के चलते आपूर्ति की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


मंगलवार को ट्रांसफार्मर के तार में आई समस्या ठीक होने के बाद बच्चों ने राहत की सांस ली। गौरीगंज शहरी क्षेत्र के अवर अभियंता ऋषि गुप्ता ने बताया कि नवोदय विद्यालय परिसर में ही फाल्ट हुई थी, जिसे सुधार कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लो वोल्टेज की समस्या गंभीरजिले के जगदीशपुर, बाजार शुकुल, महोना, जायस, अमेठी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। जिससे बिजली संयंत्र संचालित नहीं हो पा रहे हैं।

जगदीशपुर के अधिशासी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या हर समय नहीं है। सिर्फ पीक आवर में ही इस तरह की समस्या आ रही है। यह ग्रिड से जुड़ी हुई दिक्कत है। स्थानीय स्तर पर इसका समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed