फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was no electricity throughout the night

Amethi News: रातभर नहीं आई बिजली,10 हजार लोग रहे परेशान

Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity throughout the night
गौरीगंज तहसील रोड पर फाल्ट सही करता ऊर्जा निगम का कर्मी।   -संवाद
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज के तहसील रोड फीडर में शुक्रवार दोपहर ब्रेक डाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से उमस भरी गर्मी में करीब 10 हजार लोगों को रात भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाल्ट खोजने में बिजली कर्मियों के पसीने छू गए। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


उमस के बीच हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गौरीगंज टाउन के तहसील रोड फीडर की एचटी लाइन में फाल्ट आने के कारण ब्रेक डाउन हो गया। सूचना के बाद बिजली कर्मी फाल्ट खोजने में जुटे रहे। जेई ऋषि गुप्ता ने बताया कि एचटी लाइन में इंसुलेटरों में खराबी आने से फाल्ट मिलने में दिक्कत आ रही थी। शनिवार सुबह पांच बजे आपूर्ति चालू करा दी गई।
विज्ञापन


अमेठी विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर दो पर लाइन मरम्मत का काम सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ जो तीन बजे तक चलता रहा। करीब पांच घंटे कटौती होने से 10 हजार लोगों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा स्टेशन रोड पर जर्जर तारों को बदलकर नई केबल लगाने के चलते करीब दो घंटे तक आपूर्ति बंद रखी गई। जेई अमृत लाल ने बताया कि मरम्मत का कार्य कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेड़ की डाल गिरने से टूटे दो खंभे
अमेठी। विद्युत उपकेंद्र भेटुआ के टिकरी फीडर की एलटी लाइन पर शुक्रवार रात पेड़ की डाल गिर गई जिससे बिजली के दो खंभे टूट गए और रामापुर गांव की आपूर्ति बंद हो गई। गांव निवासी विजय बहादुर, राम सुख, श्रीनाथ आदि ने बताया कि पूरी रात गांव के लोग अंधेरे में रहे। सूचना के बाद भी शनिवार दोपहर तक ऊर्जा निगम का कोई कर्मी लाइन की मरम्मत करने नहीं पहुंचा। जेई रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि टूटे खंभों को बदलने की व्यवस्था कराई जा रही है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने की उम्मीद है।




15 हजार लोगों ने झेला बिजली संकट

जामों (अमेठी)। जामों विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। शुक्रवार रात फाल्ट आने के कारण सूखी बाजगढ़, रेसी, मूंघी आदि गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब 15 हजार लोगों को रतजगा करना पड़ा। जेई प्रेमचंद्र कुशवाहा ने बताया कि लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed