फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   There was a stone in the stomach, the ultrasound report said everything was fine, the patient complained

Amethi News: पेट में थी पथरी, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बताया सब ठीक, मरीज ने की शिकायत

Sun, 05 Jan 2025 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
There was a stone in the stomach, the ultrasound report said everything was fine, the patient complained
अमेठी। शहर में चल रहे एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से फर्जी रिपोर्ट दिए जाने की शिकायत महिला ने स्वास्थ्य विभाग से की है। शिकायत पर सीएचसी अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।शहर में बीते महीने स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराकर कई अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर बंद कराए थे। इन सेंटरों पर मरीजों की गलत तरीके से जांच और इलाज के नाम पर अवैध वसूली हो रही थी। सीज किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर व नर्सिंग होम का नाम बदलकर अब दोबारा इनका संचालन किया जा रहा है। जिले की एक महिला सूरसती का आरोप है कि पेट में दर्द की शिकायत पर वह शहर के अमेठी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच के लिए गईं तो रिपोर्ट में बताया गया कि पेट में कोई समस्या नहीं है, सब ठीक है। इसके बाद भी पेट में दर्द की समस्या बनी थी। इसके बाद उन्होंने शहर के एक हॉस्पिटल में जांच कराई तो पेट में पथरी निकली। इसके बाद महिला ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक त्रिपाठी ने बताया कि महिला का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिपोर्ट फर्जी है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed