{"_id":"678ff0572fa37adb4e0a4d16","slug":"there-is-no-operator-in-the-sub-post-office-for-two-years-how-to-become-aadhaar-amethi-news-c-96-1-gon1004-133501-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उपडाकघर में दो साल से नहीं ऑपरेटर, कैसे बनें आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उपडाकघर में दो साल से नहीं ऑपरेटर, कैसे बनें आधार
Wed, 22 Jan 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौना (अमेठी)। तिलोई तहसील क्षेत्र के सेमरौता उपडाकघर में दो साल से ऑपरेटर न होने से लोगों के नए आधार कार्ड बनाने व संशोधन का काम नहीं हो पा रहा है। वहीं, उपयोग में न आने की वजह से आधारकार्ड मशीन भी खराब हो गई है। इसे लेकर क्षेत्र के लोग परेशान हैं।
तिलोई तहसील क्षेत्र के उपडाकघर सेमरौता में आधारकार्ड पंजीकरण व संशोधन की व्यवस्था है। यहां आसपास के साथ ही दूरराज के लोग आधारकार्ड बनवाने के लिए आते हैं। दो साल से यहां ऑपरेटर न होने से लोगों को मायूसी हाथ लग रही है। इन्हौना कस्बे के व्यवसायी दिनेश सिंह, अहोरवा भवानी कस्बा निवासी जयकांत श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार आधार संशोधन के लिए वह डाकघर गए, किंतु आधार ऑपरेटर न होने की बात कहकर वापस कर दिया गया।
महराजगंज कस्बा निवासी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि आधारकार्ड बनवाने के लिए कई महीने से उपडाकघर के चक्कर लगा रहे। इस संबंध में रायबरेली के डाक अधीक्षक राकेश कुमार अवस्थी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की कमी की वजह से ऑपरेटर नहीं है। शीघ्र ही किसी प्रशिक्षित ऑपरेटर की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
उपडाकपाल के ऊपर कई जिम्मेदारी
उपडाकघर के उपडाकपाल प्रशांत मौर्य आधारकार्ड बनाने के साथ ही संशोधन भी कर लेते हैं। उनके ही पास जमा व निकासी के साथ ही अन्य विभागीय काम हैं। इसके अलावा मशीन खराब होने के चलते समय मिलने के बावजूद वह आधारकार्ड का काम नहीं कर पाते हैं।