फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ..then the viscera investigation report will reveal the secret of the youth's death

Amethi News: ..तो विसरा जांच रिपोर्ट से खुलेगा युवक की मौत का राज

Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
..then the viscera investigation report will reveal the secret of the youth's death
जायस (अमेठी)। कोतवाली इलाके में 22 दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को मिलने के बाद पुलिस ने शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का राजफाश नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस का दावा है कि युवक के लापता होने के बाद ही कुएं में उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जायस इलाके के राजापुर बेलवा हसनपुर गांव निवासी नाई का काम करने वाला पित्तरदीन (46) पुत्र श्याम बिहारी छह मार्च को घर से निकलने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। नौ मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के बाहर एक कुएं में पड़ा देखा गया था। लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। पुलिस का कहना था कि चिकित्सकों के पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद भी पित्तरदीन की मौत का राज नहीं खुल पाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी मौत लापता होने के बाद ही हो गई थी। ऐसी बात सामने आई है। मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तो कहां गायब हो गई मृतक की साइकिल
मृतक के परिवार वालों व कुछ अन्य लोगों का दावा है कि पित्तरदीन घर से ससुराल जाने की बात कहकर साइकिल से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। अब बृहस्पतिवार को उसका शव कुएं से बरामद हुआ तो कई तरह की चर्चाएं हैं। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद भी पुलिस पित्तरदीन की मौत के बारे में खुलकर कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पित्तरदीन के साथ अनहोनी की आशंका और बढ़ रही है। साथ ही जिस साइकिल को लेकर वह निकला था, वह साइकिल भी बरामद नहीं हुई है। साइकिल की बरामदगी न होना भी अपने आप में सवाल खड़े कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि साइकिल बरामद नहीं हुई है। साइकिल लेकर निकला था, यह क्लियर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed