फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Theft in seven shops in one night, traders angry

Amethi News: एक ही रात सात दुकानों में हुई चोरी, गुस्से में व्यापारी

Thu, 06 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Theft in seven shops in one night, traders angry
फुरसतगंज के अकेलवा चौराहे पर हुई चोरी के बाद जांच करती फॉरेंसिक टीम। 
फुरसतगंज (अमेठी)। स्थानीय थानाक्षेत्र के अकेलवा चौराहे पर मंगलवार रात चोरों ने सात दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए। एक ही रात में सात दुकानों में चोरी होने से पुलिस तो हलकान है ही साथ ही व्यापारियों में भी जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारी भी पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। बुधवार सुबह जब मामला संज्ञान में आया तो व्यापारियों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अकलेवा चौराहे पर मंगलवार रात चोरों ने सद्दाम की इलेक्टि्रक स्कूटी एजेंसी के नाम से दुकान में सेंध लगाई। दुकान का ताला तोड़कर अंदर मौजूद एक स्कूटी, दो बैटरी, चार्जर व टूल किट चोरी कर ले गए। चोरों ने लगे हाथ छह और दुकानों पर भी हाथ साफ किया।
विज्ञापन

चोरों ने जागेश्वर की परचून की दुकान, चांद के परचून की दुकान से मसाले के बोरी चोरी कर लिए। वहीं, धनंजय की ट्रेलर की दुकान से चोर कपड़ा उड़ा ले गए। इसके साथ कमलेश के होटल का ताला तोड़कर चोर दो टीन रिफाइंड तेल, दो गत्ता डालडा, दो काॅमर्शियल सिलिंडर व नकदी भी चोरी कर ले गए। वहीं, रफीक पान की दुकान और आशमा के शृंगार की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब व्यापारियों ने दुकान का ताला टूटा और सामान गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर आसपास के सभी व्यापारी जमा हो गए। एकसाथ सात दुकानों में चोरी होने पर उनमें जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की असफलता को लेकर जमकर कोसा।

सूचना पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। प्रभारी एसओ सुरेश कुमार ने बताया की पांच दुकानों में चोरी की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed