फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   theft at two house

दो मकानों से 25 लाख की चोरी

Fri, 24 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
theft at two house
संग्रामपुर (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने एक घर से करीब 21.72 लाख रुपये कीमत के आभूषण व सवा तीन लाख रुपये नकद तथा दूसरे घर से हजारों रुपये के कपड़े व बर्तन उठा ले गए। चोरी की जानकारी परिवार वालों को सुबह तब हुई जब वे सोकर उठे। चोरी गया बॉक्स व सूटकेस सीवान में पाया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

इन दिनों अपराधी जिले में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बृहस्पतिवार रात चोर थाना क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव के दो घरों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी जगभवन सिंह के मकान में चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुस गए। चोर कमरों में रखी अलमारी व सूटकेस में रखे करीब 21.72 लाख रुपये कीमत के आभूषण तथा 3.25 लाख रुपये की नकदी उठा ले गए। गांव के ही चंद्रभान सिंह के घर में घुसे चोरों ने कई हजार रुपये कीमत के कपड़े व बर्तन पार कर दिए।
विज्ञापन

जगभवन की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार चोर उनके घर से 60 ग्राम सोने का हार, 40 ग्राम का मंगलसूत्र, 20 नग सोने की अंगूठी, छह जोड़ी झुमका, पांच चेन, चार कंगन, एक-एक माथ बेंदी व नाक की नथ तथा 750 ग्राम चांदी के आभूषण (वर्तमान बाजार की कीमत करीब 21.72 लाख रुपये) उठा ले गए। एसएचओ राजीव सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। कहा कि केस दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed