फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The young man died in the accident

Amethi News: दुर्घटना में युवक की जान गई

Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 22 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The young man died in the accident
बाजारशुकुल (अमेठी)। वैवाहिक कार्यक्रम से बाइक से लौट रहा एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। पूरे रग्घू शुक्ल गांव के पास हुए हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तब तक उनकी हालत नाजुक हो चुकी थी और जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के खेममऊ गांव निवासी मनोहर ने बताया कि उनके भाई बुधराम (27) रविवार को जलाली गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया और फोन कर परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन




बुधराम की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। उनकी पत्नी पूजा का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बिलखते हुए कह रही थी-फोन कर बोले थे आ रहा हूं, खुद तो नहीं आए, उनकी मौत की खबर आ गई। अब किसके सहारे जिऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed