{"_id":"68599d42102728f93a09256b","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-with-a-dupatta-on-the-roof-amethi-news-c-96-1-ame1002-143120-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छत पर दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छत पर दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान
Tue, 24 Jun 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। अगरावां गांव में रविवार देर शाम घर पर अकेले मौजूद मनीष कुमार पासी (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को मनीष के माता-पिता पास के गांव में एक किसान के खेत में उड़द की फसल काटने गए थे। इसी दौरान मनीष ने घर की छत पर छप्पर में लगे बांस से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। घर लौटने पर जब परिजनों ने यह दृश्य देखा तो वे स्तब्ध रह गए। शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी गई।
मनीष तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बहन रेशमा शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम है। मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पंचायतनामा भरवाकर वैधानिक कार्रवाई की गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।