फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The workers were filled with electoral enthusiasm at the convention.

Amethi News: सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

Thu, 21 May 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
The workers were filled with electoral enthusiasm at the convention.
अमेठी सिटी। गौरीगंज के तेजी का पुरवा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने का प्रयास किया। मंच से संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनाव की तैयारी का संदेश दिया गया। नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की नीतियों और गांधी परिवार के योगदान का जिक्र किया।
विज्ञापन

अजय राय ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और 2027 में राहुल गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राहुल गांधी देश और संविधान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार ने हमेशा आम कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है। उन्होंने अमेठी में कांग्रेस शासन के दौरान हुए विकास कार्यों को भी गिनाया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक हरिचरन यादव, मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, अनुपम पांडेय, धर्मेंद्र शुक्ल, आशीष शुक्ल, प्रेम तिवारी, बृजेंद्र शुक्ल, प्रशांत दुबे, डॉ. देवमणि तिवारी, अशोक दुबे, अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed