फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The weather is changing every moment which is spoiling the health.

Amethi News: सेहत बिगाड़ रहा पल-पल बदल रहा मौसम

Sun, 01 Sep 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Sep 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
The weather is changing every moment which is spoiling the health.
जिला अस्पताल में लगी भीड़।
अमेठी सिटी। पल-पल बदल रहा मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। अस्ताल पहुंचने वालों में सर्वाधिक मरीज बुखार संक्रमित है।
विज्ञापन

शनिवार को ओपीडी में कुल 918 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने बुखार पीड़ितों की जांच कराई। जांच में 327 मरीज बुखार पीड़ित मिले हैं। खांसी के 81, सर्दी के 73, जुकाम के 83, दस्त के 43, पेट दर्द के 68 मरीज पहुंचे। हड्डी, त्वचा व आंख के साथ नाक, काल, गला की बीमारियों से पीड़ित लोग भी अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल पहुंची बुजुर्ग रामावती ने बताया कि सात दिन से बुखार आ रहा है। आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर ने खून की जांच करवाई। जांच में वायरल बुखार आया है। डॉक्टर ने दवा दी है। कहा कि है सात दिन में पूरा आराम हो जाएगा। रामेंद्र गुप्ता भी बुखार से ग्रसित थे। बताया कि पैथालॉजी में खून का सैपल दिए है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन


बुखार के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि कभी बरसात, कभी धूप के बीच उमसभरी गर्मी पड़ रही है। ऐसे में मौसम में बदलाव से बुखार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों को ऐसे में मौसम में सावधानी बरती चाहिए। दवा के सेवन के साथ खान-पान बेहतर करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed