Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The wait is over, the Kukharampur-Kusumbhi road will be built soon

Amethi News: इंतजार खत्म, जल्द बनेगा कुकहारामपुर-कुसुंभी मार्ग

Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the Kukharampur-Kusumbhi road will be built soon
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक की पश्चिमी सीमा पर स्थित गांव कुकहा-कुसुंभी मार्ग निर्माण का इंतजार खत्म हो गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया समेत सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही सड़क की मरम्मत होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कुकहा-कुसंभी कच्चे मार्ग से ब्लॉक क्षेत्र के कुकहा रामपुर, महिया सिंदुरिया, गोयन गांव के अलावा पड़ोसी जिला रायबरेली के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रहीं थी। हैदरगढ़ व सेमरौता को सीधे जोड़ने वाले मार्ग होने से बड़ी संख्या में लोग आवागमन भी करते थे। मार्ग कच्चा होने से बारिश के दिनों में लोगों को ज्यादा परेशानी होती थी।
विज्ञापन

लोगों को मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी दूसरे मार्ग से छह किमी. अधिक घूम कर पूरी करनी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर गत दिनों शासन को भेजा था।
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी भी मिल गई है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया समेत अन्य कार्रवाई भी पूरी कर ली है। टेंडर होने के बाद मार्ग निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। मार्ग निर्माण होने के बाद सेमरौता-हैदरगढ़ जाने वालों के साथ सहूलियत मिलेगी। जल्द कुकहा गांव के सर्वोदय आदर्श इंटर काॅलेज के पास से रामपुर ,पूरे गडरिया होकर कुसुंभी गांव सीधे जुड़े पुराने मार्ग से जुड़ जाएगा। कुकहा से पूरे गडरिया तक विधायक निधि से दो किमी इंटर लाकिंग मार्ग का निर्माण हो चुका है। पूरे गडरिया से कुसुंभी तक मात्र डेढ़ किमी कच्चा मार्ग बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता डीके गंगवार ने बताया कि कुसुंभी कुकहा रामपुर संपर्क मार्ग जितना कच्चा है उसके डामरी कृत सड़क निर्माण कराने का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed