फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The trolley broke the railing and fell into the canal

Amethi News: रेलिंग तोड़कर नहर में गिरा ट्राला

Sun, 12 Jan 2025 06:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 Jan 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
The trolley broke the railing and fell into the canal
तिलोई कस्बा ​स्थित नहर में गिरा ट्राला।-स्थानीय नागरिक
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के तिलोई कस्बे में शनिवार को ट्राला चालक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर शारदा सहायक खंड-28 जौनपुर ब्रांच की नहर में गिर गया। रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में गिरे ट्राला चालक व खलासी को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन



रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर राजमऊ पर पुल निर्माण का कार्य वर्षों से अधूरा है, जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हैं। छोटे-बड़े सभी वाहन तिलोई होकर जौनपुर ब्रांच की नहर पटरी के रास्ते आ-जा रहे हैं। नहर पटरी का मार्ग सकरा होने के कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को अयोध्या से रायबरेली जा रहा ट्राला पुल पर पहुंचकर मोहनगंज की तरफ घूमा ही था, तभी अचानक सामने से बाइक आ गई।
विज्ञापन



बाइक सवार को बचाने के लिए ट्राला चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे अनियंत्रित होकर ट्राला रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्राला पर बैठे चालक योगेश प्रताप सिंह व खलासी रिंकू सिंह निवासी प्रतापगढ़ को रस्से के सहारे सुरक्षित पानी से बाहर निकाला गया। चालक योगेश ने बताया कि ट्राला शिवांश कंस्ट्रक्शन लखनऊ का है। अयोध्या में गिट्टी ढुलाई का कार्य कर रहे हैं। गिट्टी लाने महोबा जा रहे थे। सीओ तिलोई अजय कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक व खलासी को सुरक्षित निकाल कर वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed