फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The superintendent, three doctors and five workers were absent

Amethi News: अधीक्षक, तीन चिकित्सक और पांच कर्मी रहे नदारद

Sat, 07 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The superintendent, three doctors and five workers were absent
अमेठी सिटी। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक समेत चार चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिले, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक डॉ. दयाल शरण दूबे बगैर सूचना के अनुपस्थित थे। डेंटल सर्जन डाॅ. अमिता माहुने भी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थीं। बताया गया कि वह एक जून से अस्पताल नहीं आ रही हैं। चिकित्सक डाॅ. ओम प्रकाश 31 मई से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। डॉ. अहमद इकबाल कादरी तीन जून से बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

डाॅ. मनीष मौर्या व स्वास्थ्य कर्मी सुनील कुमार की रजिस्टर में पांच व छह मई को उपस्थिति दर्ज नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान वार्ड आया शिखा द्विवेदी, वार्ड बाॅय कृष्ण कुमार, एक्सरे टेक्नीशियन मनोज कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अंकित यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मी अमरनाथ भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ ने इन सभी से अधीक्षक की संस्तुति सहित स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने की दशा में वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण के दौरान ये भी पता चला कि अधीक्षक सीएचसी पर निवास नहीं करते हैं, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए अधीक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed