फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The strike of electricity workers disturbed the sleep of five lakh people

Amethi News: बिजली कर्मियों की हड़ताल ने पांच लाख लोगों की उड़ाई नींद

Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The strike of electricity workers disturbed the sleep of five lakh people
गौरीगंज अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते ऊर्जा निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी।
अमेठी सिटी। जिले में तैनात 500 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों के 72 घंटे की हड़ताल पर जाने से लोगों की नींद उड़ गई है। बुधवार को करीब पांच लाख से अधिक की आबादी हवा-पानी के लिए परेशान रही। फाॅल्ट ठीक करने में अफसरों और कर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में तैनात आउटसोर्सिंग विद्युतकर्मी प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में 72 घंटे के कार्य बहिष्कार पर हैं। संबंधित कर्मी जिला मुख्यालय स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में फाॅल्ट आने के कारण कर्मियों के अभाव में जिले के अमेठी, बेनीपुर, मुसाफिरखाना, कर्पिया, पीपरपुर, बड़गांव, शुकुलपुर, घोरहा आदि विद्युत उपकेंद्र मंगलवार को बंद हो गए थे। देर रात सीमित कर्मियों की मदद से किसी तरह उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

दसरे दिन बुधवार को भी यही हालात रहे। अधीक्षण अभियंता रविकांत ने दावा किया कि 85 फीसदी विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। बताया कि खेरौना, थौरी, मुसाफिरखाना में जो भी फाॅल्ट है उसे ठीक कराकर बहाल कराने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की कमी से कई स्थानों पर फाॅल्ट ठीक करने में समय लग रहा है। जगदीशपुर क्षेत्र के टाउन और हरीमऊ फीडर पर फाॅल्ट आने से उपभोक्ताओं को परेशानियां उठानी पड़ी। कस्बे में भी रात ढाई बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डीएम से की बात
अमेठी। विद्युत उपकेंद्र अमेठी की आपूर्ति मंगलवार रात 12 बजे के बाद बहाल हुई। पीठीपुर उपकेंद्र की आपूर्ति चल रही है। खेरौना उपकेंद्र के रेभा फीडर के करीब आठ गांवों की 12 हजार की आबादी फाॅल्ट नहीं सही होने से बुधवार को परेशान रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने समस्या के संबंध में डीएम संजय चौहान और अधीक्षण अभियंता रविकांत से बात की और निराकरण कराने की अपील की।

फुरसतगंज में आ रही दिक्कत
फुरसतगंज (अमेठी)। फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र की एक लाख से अधिक की बिजली की समस्या का दंश झेल रही है। कर्मियों के अभाव में फाॅल्ट ठीक करने में समस्या आ रही है। उपखंड अधिकारी बहादुरपुर विजय कुमार ने बताया कि कर्मियों के अभाव में फाॅल्ट ठीक करने में दिक्कत आ रही है।

दो लाख की आबादी रही परेशान
बाजार शुकुल (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र बाजार शुकुल, महोना और सत्थिन की आपूर्ति ठप हो गई है। रातभर करीब दो लाख की आबादी परेशान रही। अभियंता राजेश चौहान ने बताया कि सीमित कर्मियों की मदद से फाॅल्ट सही कराया जा रहा है। बुधवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाने की उम्मीद है।

हवा-पानी को तरसे लोग
संग्रामपुर (अमेठी)। शुकुलपुर ठेंगहा पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति मंगलवार रात 11 बजे जाकर बहाल हो सकी, लेकिन बुधवार सुबह से ही फिर बिजली ठप हो गई। विश्व बैंक फीडर के भी यही हालात रहे। बड़गांव जिरहा उपकेंद्र की आपूर्ति मंगलवार रात 12 बजे शुरू हुई। बुधवार सुबह फिर से आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में लोगों को पीने के पानी आदि की समस्या का सामना करना पड़ा।

हड़ताल ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी
भादर (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र पीपरपुर की आपूर्ति मंगलवार सुबह बंद हुई तो देर शाम जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरी रात कटौती होती रही। बुधवार सुबह नौ बजे से फिर कटौती हो गई। घोरहा उपकेंद्र पर भी यही हालात रहे। जेई रवि सिंह ने बताया की रोस्टर अनुसार आपूर्ति दी जा रही है।


ट्रांसफार्मर जलने से दिनभर ठप रही आपूर्ति

मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल के निकट मंगलवार रात एक ट्रांसफार्मर जल जाने से आसपास के इलाके में अंधेरा छा गया। दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित रही जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। एसडीओ भैया लाल ने बताया कि अराजकतत्वों ने ट्रांसफार्मर को फूंका है। इस संबंध में अवर अभियंता राम रतन प्रजापति को कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed