फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The roads of rural areas could not be made pit free

गड्ढ़ा मुक्त नहीं हो सकीं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें

Fri, 15 Apr 2022 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
The roads of rural areas could not be made pit free
01 : भादर : बदहाल पड़ा अग्रेसर-सांगापुर संपर्क मार्ग। -संवाद - फोटो : AMETHI
भादर (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में सरकार की ओर से गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा छलावा साबित हो रहा है। क्षेत्र की अधिकतर ग्रामीण सड़कें जर्जर हो गई हैं। कई सड़क तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के रामगंज से अग्रेसर, सोनारी बंगलवा होते हुए भादर मार्ग से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले सात किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है। गिट्टियां पूरी तरह उखड़ गई हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर हुए गड्ढों की वजह से अक्सर यहां से गुजरने वाले राहगीर व वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाले इस संपर्क मार्ग से बड़ी संख्या में प्रतिदिन राहगीरों का आना-जाना होता है। सांगापुर से मरूई, बिजरा होते हुए महाराजीपुर तक जाने वाला तीन किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग भी अब तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रास्ते से भी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। यह सड़क दर्जनों गांवों को दुर्गापुर-अमेठी मार्ग से जोड़ती है। सड़क पर हुए गड्ढों की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अयोध्या नगर से सांगापुर होते हुए रामगंज की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग की भी कमोवेश यही स्थिति है।
रामगंज से बाबूगंज की तरफ जाने वाला करीब सात किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत भी खराब है। जमुवावां के बाद तो इस मार्ग का बहुत ही बुरा हाल है। सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों से सड़क तालाब की शक्ल में दिखाई देती है। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित रामगंज से बाबूगंज की तरफ जाने वाला यह संपर्क मार्ग दर्जनों गांव को दुर्गापुर व लंभुआ मार्ग से जोड़ता है। मार्ग की स्थिति इतनी खराब है की वाहन तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार है।
दुर्गापुर से अमेठी रोड पर स्थित पीपरपुर से घोरहवा की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग की हालत बहुत खराब है। यह सड़कें तो सिर्फ बानगी भर हैं। ऐसे ही दर्जनों खस्ताहाल सड़कें खुद ब खुद अपनी दुर्दशा बयां कर रही हैं। सड़कों की इस स्थिति को देखने से पता ही नहीं चलता कि ये किसी वीआईपी क्षेत्र का अंग है। जिला ही नहीं प्रदेश, देश क्या विश्व में शुमार अमेठी की सड़कों की दशा इतनी खराब है कि राहगीरों को उन सड़कों पर चलने के पहले सोचना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बदहाल पड़े इन मार्गों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

क्या कहते हैं क्षेत्रवासी
नगरडीह निवासी राजेंद्र सिंह कहते हैं कि क्षेत्र की सड़कों की दशा अत्यंत खराब है। उन पर पैदल चलना भी मुश्किल है। शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। भावापुर के उमेश उपाध्याय कहते हैं कि सरकार का सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा पूरी तरह फेल है। घोरहवा के भोलानाथ मिश्र कहते हैं कि रामगंज से सोनारी हो या सांगापुर से विजरा, पीपरपुर से घोरहवा या अयोध्यानगर से सांगापुर सभी सड़कों की हालत बद से बदतर है। खानापुर के संजीव राय कहते हैं की क्षेत्र की सड़कों की दशा अत्यंत खराब है। कई सड़कें तो तालाब सरीखे दिखाई देने लगी हैं। इन सड़कों पर आए दिन राहगीर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed