{"_id":"689e3966d9d3e59d21005a53","slug":"the-road-to-mathura-ayodhya-and-mangarh-will-be-smooth-on-janmashtami-amethi-news-c-96-1-ame1002-146592-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जन्माष्टमी पर मथुरा, अयोध्या व मानगढ़ की राह होगी सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जन्माष्टमी पर मथुरा, अयोध्या व मानगढ़ की राह होगी सुगम
Fri, 15 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन ने विशेष बस सेवाओं की योजना बनाई है। 15 अगस्त को अमेठी से दिल्ली जाने वाली दोनों नियमित बसें मथुरा होकर जाएंगी, ताकि यात्री भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थल के दर्शन का अवसर पा सकें। इसके अलावा मथुरा के लिए दो और प्रतापगढ़ के मानगढ़ के लिए एक अतिरिक्त बस संचालित होगी। अयोध्या के लिए भी दो विशेष बसें रहेंगी, जिससे श्रीराम की नगरी तक सीधी यात्रा संभव होगी।
डिपो के पास फिलहाल निगम की 60 बसें और तीन अनुबंधित वाहन हैं। हाल ही में पांच मिनी बसें भी मिली हैं, जिन्हें नए मार्गों पर संचालित करने की तैयारी है। डिपो प्रशासन का मानना है कि इन सेवाओं से न केवल श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी, बल्कि भीड़ का दबाव भी कम होगा। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली दोनों बसें मथुरा होते हुए ही राजधानी पहुंचेंगी। इस व्यवस्था से दिल्ली जाने वाले यात्री मथुरा में ठहरकर जन्माष्टमी के धार्मिक उत्सवों में शामिल हो सकेंगे।
मथुरा के लिए सीधी दो विशेष बसें भी रहेंगी, जिनसे भक्त बिना किसी बदलाव के सीधे गंतव्य तक पहुंचेंगे। अयोध्या के लिए चलने वाली विशेष बसें श्रद्धालुओं को सीधे रामलला के दर्शन स्थल तक पहुंचाएंगी। वहीं, प्रतापगढ़ के मानगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजनों के मद्देनजर एक बस इस मार्ग पर चलाई जाएगी। इन विशेष सेवाओं से आसपास के जिलों के यात्री भी लाभान्वित होंगे।