{"_id":"68658787cd6476d0bd0cab79","slug":"the-radiologist-did-not-arrive-even-after-eight-days-amethi-news-c-96-1-ame1008-143740-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आठ दिन बाद भी नहीं पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आठ दिन बाद भी नहीं पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट
Thu, 03 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शासन की ओर से स्थानांतरण के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी सिर्फ गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच कर रहे हैं। दूसरे मरीजों को निजी सेंटरों में जांच करानी पड़ रही है।
सुल्तानपुर में तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल का स्थानांतरण पिछली छह जून को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज किया गया था। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया था। अपने स्थानांतरण के 19 दिन बाद 25 जून को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जॉइनिंग की, उसके बाद से वह अस्पताल नहीं आए हैं। बुधवार को भी जिला अस्पताल से संबद्ध अमेठी के सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डाॅ. आलोक तिवारी ने 16 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की। अन्य मरीजों को निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होना पड़ा।
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शासन से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल की तैनाती की गई है। 25 जून को उन्होंने अस्पताल में जॅाइन कर लिया है। नियमित ड्यूटी के संबंध में पत्र भेजा जा रहा है।