{"_id":"61c60d002187557aa53b1169","slug":"the-problems-of-those-going-to-prayagraj-will-be-overcome-soon-amethi-news-lko610496328","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द दूर होंगी प्रयागराज जाने वालों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द दूर होंगी प्रयागराज जाने वालों की मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। प्रयागराज जाने वालों की मुश्किलें जल्द ही दूर होने की उम्मीद है। प्रयागराज जाने के लिए पीआरएल पैसेंजर की सुविधा मिल सके इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय से बात की है। स्मृति ने रेल मंत्री से आगामी माघ मेला को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन जल्द शुरू कराने को कहा है। स्मृति की पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेन का संचालन एक जनवरी से शुरू हो जाएगा।
कोविड संक्रमण काल से बंद ट्रैक की पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेन संचालित नहीं होने से लखनऊ-वाराणसी वाया प्रतापगढ़ व लखनऊ-प्रयागराज वाया प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थित छोटे स्टेशन अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए निजी वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रयागराज के लिए ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं होने से दैनिक यात्रियों को मुश्किलें होती हैं। प्रयागराज में एक माह लगने वाले माघ मेले में दर्शन व स्नान के लिए ट्रेन नहीं होने श्रद्धालुओं में भी निराशा थी। जिले से प्रयागराज के लिए ट्रेन व सड़क परिवहन निगम की बस नहीं होने से लोगों का प्रयागराज पहुंचना कठिनाइयों से भरा है।
विज्ञापन
मंत्री स्मृति ईरानी के पीआरओ विजय गुप्ता ने बताया कि लोगों की परेशानी की जानकारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वार्ष्णेय से बात की है। स्मृति ने रेल मंत्री से पीआरएल पैसेंजर का संचालन जल्द शुरू कराने को कहा है।
केंद्रीय मंत्री की पहल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रैक पर यात्रियों के लिए सबसे सुविधाजनक ट्रेन पीआरएल पैसेंजर का संचालन एक जनवरी से शुरू हो सकता है। पीआरएल पैसेंजर का संचालन शुरू होने के बाद लखनऊ-प्रयागराज के बीच पड़ने वाले सभी छोटे व बड़े स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा होगी तो विभाग की आय में भी इजाफा होगा।