{"_id":"69a09d07911b2c50ab07d427","slug":"the-problem-of-waterlogging-at-lalganj-intersection-will-be-solved-amethi-news-c-96-1-ame1002-159785-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लालगंज चौराहे पर जलभराव की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लालगंज चौराहे पर जलभराव की समस्या होगी दूर
Fri, 27 Feb 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना-देवरा मार्ग पर लालगंज चौराहे के पास लंबे समय से हो रही जलभराव की समस्या अब समाप्त होने की उम्मीद है। कस्बे में नाला निर्माण को शासन की मंजूरी मिल गई है। 38 लाख रुपये से नाला निर्माण पूरा करने की प्रक्रिया लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी। दो माह में काम पूरा होगा। इसके बाद कस्बे में निवास करने वाले लोगों संग राहगीरों की परेशानी दूर होगी।
कस्बे में नाला न होने से हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों के साथ मार्ग पर आवागमन करने वालों को कठिनाई हो रही है। जलभराव से मार्ग जर्जर हो गया है। राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान मिथिलेश कुमारी ने कहा कि बरसात में सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। नाला बनते ही राहत मिलेगी।
सफीक बंटी ने बताया कि दुकानों के सामने पानी भरने से ग्राहक ठहरते नहीं। रफीक, संतराम, सिराज अहमद, जगदेव ने बताया कि नाले का निर्माण शुरू होना अच्छी पहल है। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए गत दिनों लोक निर्माण विभाग ने आगणन तैयार कर शासन को भेजा।
विज्ञापन
समय से पूरा होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नाला निर्माण का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद कार्य आरंभ कराने की प्रक्रिया गतिमान है। समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।