फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The pair of Kumkum-Rimjhim and Sarika-Shubhi won

Amethi News: कुमकुम-रिमझिम व सारिका-शुभी की जोड़ी जीती

Tue, 30 Jul 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Jul 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
The pair of Kumkum-Rimjhim and Sarika-Shubhi won
अमेठी सिटी। जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका डबल्स में कुमकुम-रिमझिम व सारिका-शुभी की जोड़ी ने अलग-अलग उम्र वर्ग के मुकाबले में जीत हासिल की। इस दौरान टेबल टेनिस के मुकाबले में सिर्फ जीजीआईसी गौरीगंज के ही खिलाड़ी मौजूद थे, अन्य विद्यालयों में खिलाड़ी नहीं होने से गौरीगंज की छात्राओं को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार सुबह 11 बजे से किया गया। जीजीआईसी गौरीगंज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीता शर्मा व जीजीआईसी शाहगढ़ की प्रगति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद जीजीआईसी गौरीगंज की छात्राएं लक्ष्मी तिवारी, रिमझिम, स्वीटी द्विवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने बैडमिंटन खेल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिंगल 17 वर्षीय बालक वर्ग में केआरसी शुकुलबाजार के दिव्यांशु प्रथम व राजकीय हाईस्कूल अमेठी के अभिषेक वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। 17 बालिका वर्ग में एमजेएस गौरीगंज की इशिता सेन यादव प्रथम, जीजीआईसी शाहगढ़ की सारिका उपाध्याय द्वितीय स्थान पर रहीं। 19 वर्षीय बालक वर्ग में मलिक मो. जायसी स्कूल के मो. सहजान अहमद मलिक प्रथम व एमजेएस स्कूल के मारुतेश पांडेय दूसरे स्थान पर रहे। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौरीगंज की रिमझिम तिवारी प्रथम व एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना की मुस्कान सोनी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्षीय बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौरीगंज की पलक प्रथम व गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी की मैविश द्वितीय रहीं। 14 वर्षीय बालक वर्ग में कोई खिलाड़ी नहीं थे। अंडर 19 बालिका डबल्स में जीजीआईसी गौरीगंज की कुमकुम व रिमझिम पहले तो एएच इंटर कॉलेज शाहगढ़ की रोशनी व ईशा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर 17 बालिका डबल्स में जीजीआईसी शाहगढ़ की सारिका व शुभी पहले, जीजीआईसी गौरीगंज की लक्ष्मी व रुखसार दूसरे स्थान पर रहीं।

इस मौके पर प्रतियोगिता का संचालन राजकीय हाईस्कूल अमेठी के क्रीड़ा शिक्षक परिक्रमा शंकर मिश्र ने किया। जीजीआईसी शाहगढ़ की शिक्षिका प्रगति श्रीवास्तव ऑफिशियल के रूप में मौजूद रही। राजकीय हाईस्कूल सरमें के ध्रुवराज सिंह, जीजीआईसी गौरीगंज से नीरिका, केसीआरसी शुकुल बाजार से अंजनी कुमार कनौजिया, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी से अवधेश यादव, मलिक मो. जायसी इंटर कॉलेज से मो. अफरोज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed