{"_id":"677ad3b48ebe3fa8c007dcf9","slug":"the-old-bridge-will-be-demolished-and-a-new-bridge-will-be-built-on-peeparpur-bhetua-road-amethi-news-c-96-1-ame1002-132597-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुराना पुल ध्वस्त कर पीपरपुर-भेटुआ मार्ग पर बनेगा नया सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुराना पुल ध्वस्त कर पीपरपुर-भेटुआ मार्ग पर बनेगा नया सेतु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। पीपरपुर-भेटुआ मार्ग पर जर्जर व पुराने पुल पर आवागमन बंद होने के बाद परिवर्तित मार्ग से गुजर रहे करीब 20 गांवों के लोगों को जल्द ही नए पुल की सौगात मिलेगी। इस मार्ग पर बने जर्जर पुल को ध्वस्त कर नए पुल के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन से धनराशि जारी कर दी है।
जर्जर व पुराने पुल से आवागमन को असुरक्षित मानते हुए लोक निर्माण विभाग ने गत दिनों सर्वे करवाया था। इसमें जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल पीपरपुर-भेटुआ मार्ग पर करीब 40 साल पहले निर्मित पुल अत्यंत संकरा व जर्जर मिला। इस पुल से आवागमन को असुरक्षित मानते हुए विभाग ने वैकल्पिक प्रबंध करते हुए पुल से आवागमन को बंद करवा दिया।
आवागमन बंद होने के बाद परिवर्तित मार्ग से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों व राहगीरों की परेशानी को देखते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गाेविंद नारायण शुक्ल उर्फ राजाबाबू ने नए पुल के निर्माण के लिए शासन के साथ ही विभाग को पत्र लिख पैरवी की। एमएलसी की पैरवी पर लोक निर्माण विभाग ने पुल पर आवागमन बंद करवाने के बाद पीपरपुर-भेटुआ जिला मार्ग के किमी-16 पर गुलाल ड्रेन पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर 183.82 लाख रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। अब विभाग निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन करते हुए नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
इनसेट
40 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
भेटुआ से पीपरपुर मार्ग पर नए सेतु का निर्माण हो जाने से पीपरपुर,भोजपुर, रेवड़ा, कल्याणपुर, बैधिकपुर, हारीपुर, शहरी, अमेयमाफी, ग्वाल चौराहा (टिकरी), भीमी, कनकापुर भेटुआ सहित कई गांव के तकरीबन 40 हजार लोगों का आवागमन सुगम होगा। इसी मार्ग से लोग आवागमन करते हैं तो जर्जर पुल से आवागमन में खतरा भी महसूस होता है। परिवर्तित मार्ग से गुजरने का प्रबंध होने से अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
इनसेट
क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
फोटो संख्या-05,06,07,08
कमासिन निवासी जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय खुशी का इजहार करते हुए कहते हैं कि भेटुआ पीपरपुर मार्ग पर जर्जर सेतु की जगह नए सेतु का निर्माण हो जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अमेयमाफी निवासी पूर्व प्रधान नन्हके सिंह कहते हैं कि पुल बन जाने से भेंटुआ होकर अन्य स्थानों पर जाने में आसानी होगी। समय भी कम लगेगा। भीमी निवासी गोपाल कहते हैं कि पीपरपुर-भेटुआ मार्ग जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण हो जाने से करीब 20 गांव के लोगों के अलावा अन्य राहगीरों को उक्त मार्ग से मुंशीगंज, भेटुआ आदि स्थानों पर जाने के लिए समय की बचत होगी। पीपरपुर निवासी लाल माधव सिंह मार्ग पर नए पुल निर्माण स्वीकृति को लेकर काफी खुश हैं। वे कहते हैं की पुल निर्माण हो जाने से आने जाने में सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कोट-
जल्द शुरू होगा निर्माण
अवर अभियंता श्रीश मिश्र ने बताया कि भेटुआ-पीपरपुर मार्ग स्थित जर्जर पुल से आवागमन वर्तमान में बंद है। शासन से नए पुल निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निविदा प्रकाशित कर मानक के अनुसार नए लघु सेतु का निर्माण पूरा करवाया जाएगा। लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने विभाग की प्राथमिकता में शामिल है।