फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The nine-year tenure of the government became a symbol of development and security.

Amethi News: विकास व सुरक्षा का प्रतीक बना सरकार का नौ वर्ष का कार्यकाल

Thu, 19 Mar 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The nine-year tenure of the government became a symbol of development and security.
अमेठी सिटी। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नौ वर्षों को विकास और सुशासन को समर्पित बताया। उन्होंने कानून-व्यवस्था में सुधार, अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता का उल्लेख किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं बढ़ी हैं और बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंची हैं। शिक्षा में विद्यालयों का कायाकल्प और डिजिटल शिक्षा का विस्तार सरकार की प्राथमिकता रही है। सड़कों के व्यापक निर्माण से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और दुर्घटनाएं कम हुई हैं। बिजली आपूर्ति में सुधार कर 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल से निवेश बढ़ा है और युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने नौ वर्षों को विकास, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक बताया। कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है। महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 19 से 26 मार्च तक गौरीगंज में विकास प्रदर्शनी लगेगी। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार होगा और पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने जिले में योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed