फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The mystery of the death of a Merchant Navy personnel is revealed

Amethi News: मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत का खुला राज

Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The mystery of the death of a Merchant Navy personnel is revealed
अमेठी। उमापुर गानापाट्टी निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी विमल साहू की मौत का रहस्य मंगलवार को उजागर हो गया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि विमल की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। जांच में सामने आया कि शनिवार की रात वह सड़क हादसे का शिकार हुए थे।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि विमल साहू बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय आगे साइकिल से कुशीताली निवासी श्रीराम कोरी और भगनीपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार मसाला फैक्टरी से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर प्रेम के पास विमल की बाइक साइकिल से टकरा गई। इससे विमल घायल हो गए। हादसे में साइकिल सवार श्रीराम कोरी भी घायल हुआ। दुर्घटना के बाद डर के कारण श्रीराम बिना किसी को बताए घर चला गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने विमल को सड़क पर घायल देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार शाम घायल श्रीराम और मृतक के परिजनों को आमने-सामने बैठाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



हादसे में मृत मर्चेंट नेवी कर्मी विमल साहू की पत्नी मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मालती के अनुसार, उनके दामाद शत्रुघ्न को राजेंद्र सरोज नामक व्यक्ति व्हाट्सएप पर लगातार धमकी भरे संदेश भेजता है। मालती ने दावा किया कि इसी व्यक्ति ने पहले उनके पति को भी धमकी भरा संदेश भेजा था। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed