{"_id":"691629d864698669c20d4e56","slug":"the-main-accused-in-the-firing-should-be-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-152268-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फायरिंग के मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फायरिंग के मुख्य आरोपियों को पकड़ा जाए
Fri, 14 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह और कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें अंकित सिंह पर हुए जानलेवा हमले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी गई।
पूरे मंशा गूजरटोला गौरीगंज निवासी अंकित सिंह पर तीन नवंबर को हमला हुआ था। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी। गंभीर हालत में अंकित का उपचार पीजीआई लखनऊ में जारी है। घटना में केस दर्ज हो चुका है। पुलिस एक आरोपी सहित छह साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी जायस के कासिमपुर निवासी संदीप और नसीराबाद के बिन्नावां निवासी उदय सिंह अब तक पकड़े नहीं गए हैं।
संगठन का कहना है कि आरोपियों का गिरोह अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर क्षेत्र में सक्रिय रहता है, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने, संदीप, उदय सिंह और उनके साथ जुड़े अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पूरे सूबेदार मजरा ऐधी निवासी मो. इस्लाम व मो. जलील की ओर से सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग की गई। करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में कार्रवाई शीघ्र होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, धीरज सिंह, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, कप्तान, विवेक, रणंजय सिंह, शुभम सिंह, छोटू सिंह, अमन, दीपक और विकास आदि शामिल रहे।