{"_id":"69b9a19d207ef624ba0a9b36","slug":"the-line-started-forming-four-hours-before-the-agency-opened-amethi-news-c-96-1-ame1002-161157-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एजेंसी खुलने से चार घंटे पहले लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एजेंसी खुलने से चार घंटे पहले लग रही लाइन
Wed, 18 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
अमेठी सिटी। पर्याप्त उपलब्धता के दावे के बावजूद बुकिंग बाद भी उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की किल्लत से से जूझना पड़ रहा है। किल्लत के चलते ही सुबह दस बजे खुलने वाली गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की कतार चार घंटे पहले सुबह छह बजे से लग जाती है। बुकिंग होने पर भी गोदाम से सिलिंडर मिलने में सात से आठ घंटे लग रहे हैं। बिना बुकिंग के सिलिंडर लेने के लिए पहुंचने वालों एजेंसी संचालक वापस लौटा देते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी ऑफलाइन सिलिंडर लेने वालों को हो रही है। पहले अधिकांश उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर सीधे एजेंसी पहुंच जाते थे और भरा हुआ दूसरा सिलिंडर लेकर लौट जाते थे। गांवों में भी संबंधित एजेंसी से आने वाली भरे हुए सिलिंडरों पर ही खाली सिलिंडर बदल कर भरे से रिफिल हो जाता था। अब इन उपभोक्ताओं को भी बुकिंग के बाद ही सिलिंडर मिल रहा है। इस कारण बुकिंग की साइट ओवरलोड हो जाने के कारण घंटों काम करना बंद कर देती है। गैस कंपनी की वेबसाइट न चलने से बुकिंग बाद सिलिंडर पाने के लिए जरूरी ओटीपी भी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर काफी देरी से आता है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत का कहना है कि घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता सामान्य है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग और वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से नियमों का पालन करने और एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील भी की है।
32 एजेंसियां, आठ लाख उपभोक्ता
जिले में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम की मिलाकर 32 से अधिक गैस एजेंसियां संचालित हैं। उपभोक्ताओं की संख्या आठ लाख से अधिक है। लगातार वितरित हो रहे सिलिंडरों के बावजूद बुकिंग की संख्या अधिक होने के कारण मांग के अनुरूप सप्लाई न हो पाने से परेशानी कायम बनी है।
विज्ञापन
सुबह से लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
गौरीगंज स्थित गोविंद गैस एजेंसी पर सुबह 11:26 बजे लंबी कतार लगी मिली। पंकज ने बताया कि चार दिन से भरा सिलिंडर के लिए दौड़ लगा रहे हैं। कई बार प्रयास के बाद भी बुकिंग नहीं हो सकी। राम मिलन ने बताया कि बुकिंग करने को मिस कॉल के लिए जो नंबर मिला है, वो लगता ही नहीं है। अब एजेंसी के बाहर खड़े होकर मिस कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। सुनीता ने बताया कि एजेंसी संचालक केवाईसी न होने पर भी वापस लौटा रहे हैं।