फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The last rites of the innocent took place on the third day

Amethi News: तीसरे दिन हुआ मासूम का अंतिम संस्कार

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The last rites of the innocent took place on the third day
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अमिलाहना मजरे शुकुलपुर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम का शव मिला था। परिजनों की नाराजगी के बाद मंगलवार को तीसरे दिन मासूम के शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। पुलिस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी है।संग्रामपुर थानाक्षेत्र के अमिलाहना मजरे शुकुलपुर गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र आदित्य (5) का शव घर से करीब 500 मीटर दूर मालती नदी में पुल के समीप मिला था। इस मामले में सोमवार को तीन नामजद व दो-तीन अज्ञात के विरुद्ध पीड़ित पिता ने तहरीर दी। परिजनों ने घर पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सीओ लल्लन सिंह ने परिवारी जनों को समझाया बुझाया। पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध सोमवार शाम केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed