फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The last rites of both the prisoners were performed amid tight vigil.

Amethi News: कड़ी चौकसी के बीच दोनों बंदियों का अंतिम संस्कार

Thu, 22 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The last rites of both the prisoners were performed amid tight vigil.
पुलिस की मौजूदगी में बंदियों का अंतिम संस्कार
जामो (अमेठी)। क्षेत्र के लोरिकपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह से गांव में लोगों की आवाजाही चल रही थी। दोपहर में एकाएक तीन थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। कुछ देर बाद सुल्तानपुर से विजय व मनोज के शव यहां पहुंचते ही गांव में चीख पुकार मच गई। परिजन रो रहे थे लेकिन, जुबां खामोश थी। वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे थे।परिजन मनोज और विजय के शव को लेकक शमसान स्थल पर पहुंचे। कुछ लोगों का मत था कि शव का दाह किया जाय जबकि कुछ का मत था कि शव को दफनाया जाय। दरअसल, दोनों की शादी नहीं हुई थी। इसके कारण बाद में जेसीबी बुलवाकर गड्ढे खुदवाकर उनके शव को दफन कर दिया गया। एसओ विवेक सिंह ने बताया कि गांव में एहितयात के तौर पर पुलिस तैनात है। दोनों के शव को परिजनों ने दफन कर दिया है।
विज्ञापन




20 दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी
26 मई को पोल्ट्री फार्म संचालक ओम प्रकाश यादव की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने विजय व मनोज को 30 मई को गिरफ्तार कर सुल्तानपुर जेल भेजा था। 21 जून को सुल्तानपुर जिला जेल में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन




यूं दिया था वारदात को अंजाम
लोरिकपुर निवासी जितेंद्र से मनोज व विजय का 26 मई को दिन में विवाद हो गया था। दोनों जितेंद्र को मारने के लिए पोल्ट्री फार्म पर पहुंच गए। जितेंद्र के धोखे में उसके बड़े भाई ओम प्रकाश की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरती जा रही सतर्कता
लोरिकपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोनों बंदियों के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। गांव में सतर्कता बरती जा रही है। कहीं पर कोई समस्या नहीं है।
डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed