{"_id":"6ac2afd89175b7587b0dbee6","slug":"outdoor-sports-equipment-to-be-installed-in-429-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-177285-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 429 विद्यालयों में लगेगी आउटडोर खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 429 विद्यालयों में लगेगी आउटडोर खेल सामग्री
Mon, 05 Oct 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा निखारेंगे। पहले चरण में जिले के 429 विद्यालयों में आउटडोर खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बाल वाटिका से कक्षा आठ तक संचालित इन विद्यालयों में 200 या इससे अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। खेल सामग्री खरीदने के लिए जिले को 2.14 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रत्येक चयनित विद्यालय को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विद्यालयों में फिसलपट्टी, सी-सॉ, झूला, स्विंग, मैरी-गो-राउंड और रॉकिंग बोट जैसी सामग्री लगाई जाएगी। बच्चों की उम्र, संख्या और विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थान को देखते हुए सामग्री चुनी जाएगी। सामग्री मिलने के बाद बच्चों को नियमित खेल गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। अभी कई स्कूलों में खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं।
नई सामग्री मिलने से बच्चों को विद्यालय परिसर में ही खेलने का अवसर मिलेगा। खेल के दौरान टीम के साथ काम करने की आदत भी बनेगी। प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध सामग्री का नियमित इस्तेमाल कराने के निर्देश दिए जाएंगे। अधिक से अधिक बच्चों को गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन
बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि 429 विद्यालयों में मिलने वाली खेल सामग्री का बच्चों को पूरा लाभ दिलाया जाएगा। उन्हें नियमित खेल गतिविधियों में शामिल कराया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।