{"_id":"66749a697de57aa213062447","slug":"the-issue-of-cleanliness-and-drinking-water-was-raised-in-the-municipal-board-meeting-amethi-news-c-96-1-gon1004-120721-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जायस पालिका बोर्ड बैठक में सफाई, पेयजल का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जायस पालिका बोर्ड बैठक में सफाई, पेयजल का उठा मुद्दा
Fri, 21 Jun 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
जायस में पालिका बोर्ड की होती बैठक
जायस (अमेठी)। नगर पालिका जायस की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को हंगामेदार रही। चार घंटे चली बैठक में सफाई, पेयजल, कंबल खरीद, पंपिंग सेट खरीद, शीतल प्याऊ का मुद्दा विपक्ष के चार सभासदों ने उठाया। बैठक में 25.5 करोड़ रुपये का बजट वित्तीय वर्ष, 2024-25 के लिए पास हो गया। इससे पूर्व 12 जून को बुलाई गई बोर्ड बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी।
नगर पालिका परिषद जायस की बैठक बृहस्पतिवार 11 बजे बुलाई गई थी। एक घंटे की देरी से बैठक शुरू हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पर विचार, पांचवें व 15वें राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर विचार, दो प्रतिशत प्रतिशत स्टांप शुल्क पर चर्चा तय किया गया।
बैठक शुरू होते सभासद शरीफ कुरैशी ने आय व्यय का विवरण मांगा। शरीफ कुरैशी ने वार्ड में सफाई, पेयजल समस्या का समाधान न होने पर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया। महिला सभासद उजमा बनो, शमीमा ने भी वार्ड में सड़क, नाली, पानी समस्या पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
सभासद अशोक मौर्य ने कंबल खरीद, शीतल प्याऊ खरीद में गलत बयानी और बकरीद पर्व पर स्लाटर में कुर्बानी के दौरान एक पशु की कुर्बानी पर पालिका कर्मी की ओर से 20 रुपए की रसीद दिए जाने और 100 रुपए वसूले जाने का मुद्दा उछाला।
बैठक में पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह ने वर्ष 2024-25 के लिए 25.5 करोड़ बजट 21 सदस्यों के समर्थन व चार के विरोध के बीच पास किया। इसी तरह साल भर में 20.97 करोड़ आय व 11 करोड़ 42,93,546 रुपये बताया। पालिका अध्यक्ष मनीषा सिंह चौहान ने बैठक में लगाए आरोपों को निराधार बताया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन, सभासद शब्बीर कुरैशी, बंसीलाल सोनकर, मोहम्मद फहीम, धर्मेंद्र कुमार, शंभू देव, श्रीनाथ, रामू सोनकर, राम प्रकाश, शंभू देयी, बिट्टन देवी, रिजवाना, सुशील कुमार, उजमा बानो, शकीला, विनय कुमार, सरस्वती नंदन मौजूद रहे।