{"_id":"682e23d205e8d8a2f007049b","slug":"the-increased-heat-during-the-day-amid-drizzle-made-people-miserable-amethi-news-c-96-1-ame1008-140927-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बूंदाबांदी के बीच दिन में बढ़ी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बूंदाबांदी के बीच दिन में बढ़ी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल
Thu, 22 May 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 22 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर तेज धूप से बचाव के लिए दुपट्टे से चेहरा ढकती महिलाएं और बच्चे।
अमेठी सिटी। बूंदाबांदी के बीच बढ़ी गर्मी ने बुधवार को लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान जरूर कुछ कम हुआ, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा गया। लोग छांव और पेय पदार्थ की तलाश में दिखे।
बुधवार सुबह के समय जिला मुख्यालय गौरीगंज सहित कई क्षेत्रों में आसमान में घने बादल छाए रहे। वहीं, दोपहर में फिर से तेज धूप हो गई। दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाजारों में गर्मी की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहक कम नजर आए, दुकानदार भी गर्मी के कारण परेशान दिखे। दुकानों के बाहर व पेड़ के नीचे धूप से बचने के लिए लोग छांव तलाशते नजर आए। दिन में सार्वजनिक स्थल व पार्क भी सुनसान पड़े रहे।
हल्की बूंदाबांदी ने सुबह दिलाई राहत
कमरौली/जगदीशपुर(अमेठी)। बुधवार सुबह बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को राहत मिली। बूंदाबांदी शुरू हुई तो किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। हल्की बूंदाबांदी से मूंग, उड़द व सब्जी की फसलों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, सुबह 10 बजे के बाद से धूप खिली तो उमस भरी गर्मी भी बढ़ गई।