फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The husband hanged himself when his wife went to her parents' house

Amethi News: पत्नी के मायके जाने पर पति ने लगा ली फांसी

Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The husband hanged himself when his wife went to her parents' house
शुकुलबाजार (अमेठी)। क्षेत्र के हरखूमऊ गांव में घरेलू विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। पत्नी के मायके चले जाने से आहत संजीत (29) ने बुधवार सुबह छत की बल्ली से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



पिता शोभाराम के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद संजीत घर के अंदर सोने चला गया था, जबकि वह और उनकी पत्नी बाहर सोए थे। सुबह जब पत्नी अंदर पहुंची तो बेटे का शव बल्ली से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले संजीत और पत्नी फूलमती के बीच विवाद हुआ था। फूलमती तीन बच्चों के साथ मायके पूरेनजर अली चली गई थी।
विज्ञापन



संजीत मंगलवार को पत्नी को मनाने मायके गया था, लेकिन वहां भी झगड़ा हो गया। निराश होकर वह घर लौट आया और अगली सुबह यह कदम उठा लिया। संजीत पेशे से बैंडबाजे का काम करता था। मायके से लौटकर आई फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे अखिलेश व दुर्गेश और बेटी रागिनी पिता की मौत से गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। मृतक की पत्नी की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed