{"_id":"66d77b6735a2111e8f029359","slug":"the-highway-will-be-repaired-from-fursatganj-to-partosh-amethi-news-c-96-1-gon1004-124923-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फुरसतगंज से परतोष तक हाईवे की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फुरसतगंज से परतोष तक हाईवे की होगी मरम्मत
Wed, 04 Sep 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
टांडा बांदा हाईवे
अमेठी सिटी। टांडा से बांदा तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसमें फुरसतगंज से परतोष क्षेत्र तक अमेठी स्थित 54 किमी मार्ग शामिल है। सड़क की मरम्मत होने से आवागामन में लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि रायबरेली से आंबेडकर नगर के टांडा तक कुल 149 किमी रास्ते की मरम्मत में 98 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
रायबरेली से टांडा तक बनने वाली सड़क पर अमेठी जिले में करीब 50 से अधिक बड़े गड्ढे हो गए हैं। छोटे गड्ढों की भरमार है। औद्योगिक जिला होने से इस रास्ते का उपयोग बहुत ज्यादा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रायबरेली के प्रोजेक्ट इंजीनियर विकल्प ने बताया कि 149 किमी रास्ते पर डामर व कंक्रीट बिछा कर इसे नया कर दिया जाएगा। इसके लिए बरसात बीतने का इंतजार किया जा रहा है। बारिश खत्म होने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ठंड के महीने में कार्य शुरू होगा, जिससे लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
इन प्रमुख स्थानों से गुजरती है सड़क
अमेठी जिले में फुरसतगंज थाना परिसर से करीब 300 मीटर आगे रायबरेली जिले का बार्डर है। यहां से गौरीगंज की तरफ बढ़ने पर नहर कोठी चौराहा, फुरसतगंज बाजार, ओदारी, मोजमगंज, बहादुरपुर, जायस, गांधीनगर, बाबूगंज, काजीपट्टी, बरनाटीकर, गौरीगंज, दरपीपुर, त्रिलोकपुर, मुंशीगंज, परतोष बाजार पड़ते हैं। परतोष के आगे धम्मौर से सुल्तानपुर जिला आरंभ हो जाता है।
विज्ञापन
जर्जर सड़क से बढ़ी दुर्घटनाएं
राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते सड़क पर दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। दिन के समय भी लोग रास्ते के गड्ढे आदि देख लेते हैं। रात के समय लोगों को गड्ढे नहीं दिखाई देते हैं। बरसात के समय गड्ढों में पानी भर जाने के कारण भी उनका अंदाजा नहीं लग पा रहा है, जिससे लोग अचानक गिरकर घायल हो रहे हैं।
सड़क की ऊपरी परत हटाकर होगा कार्य
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली से टांडा तक सड़क की ऊपरी परत हटाकर कार्य किया जाएगा। सड़क के गड्ढे आदि भर जाएंगे। वहीं बेस मटेरियल अलग से नहीं डालना होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नव निर्माण पर लगभग प्रति किलोमीटर एक करोड़ रुपये का खर्च आता है, जबकि इस तकनीकी से काम आसान हो जाएगा।