{"_id":"681e4b677873573d34051b85","slug":"the-grooms-cousin-brother-was-hit-by-a-dj-vehicle-in-the-wedding-procession-and-died-amethi-news-c-96-1-ame1002-140097-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बरात में डीजे वाहन की चपेट में आया दूल्हे का मौसेरा भाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बरात में डीजे वाहन की चपेट में आया दूल्हे का मौसेरा भाई, मौत
Sat, 10 May 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर/भादर (अमेठी)। रामगंज के मवैया गांव से बृहस्पतिवार रात संग्रामपुर के बेघौरा बनवीरपुर गांव में गई बरात में डीजे वाहन की चपेट में आने से दूल्हे के मौसेरे भाई अशोक वर्मा (28) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। गमगीन माहौल में वैवाहिक रस्में पूरी कर बराती बहू को लेकर घर पहुंचे।
रामगंज के मवैया गांव निवासी छोटेलाल वर्मा के बड़े बेटे पंकज वर्मा की बरात संग्रामपुर के बेघौरा बनवीरपुर निवासी जयकरन वर्मा के यहां गई थी। बरात में रात में द्वारपूजा के दौरान डीजे वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन की चपेट में आने से दूल्हे के मौसेरे भाई प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र के मकूनपुर गांव निवासी अशोक वर्मा (28), मवैया निवासी रवि वर्मा, गुलशन वर्मा और दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे में घायलों को देख बरात में अफरातफरी मच गई।
आननफानन परिजन घायलों को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अशोक वर्मा को मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के मौसरे भाई की मौत से बरात में मातम पसर गया और मंगलगीत बंद हो गए। गमगीन माहौल में वैवाहिक रस्में पूरी कर बहू की विदाई करवाकर बरात लौटी। उधर, मवैया गांव में बहू के आगमन के बाद की खुशियां भी काफूर हो गईं। परिजन रिश्तेदार की मौत की सूचना पर प्रतापगढ़ रवाना हो गए। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि न तो परिजनों ने कोई सूचना दी है और न ही तहरीर। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।