{"_id":"657c9ee47e00131e7a074374","slug":"the-girls-angry-father-and-brother-had-murdered-the-middle-aged-man-amethi-news-c-96-1-ame1002-10504-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवती के नाराज पिता-भाई ने की थी अधेड़ की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवती के नाराज पिता-भाई ने की थी अधेड़ की हत्या
Sat, 16 Dec 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
अमेठी सिटी। मुंशीगंज के रामदयपुर में रविवार की रात अधेड़ की हुई हत्या और महिला को घायल करने के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि युवती के प्रेम विवाह से नाराज पिता-भाई ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर प्रेमी के पिता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार उनकी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद किया है।
रामदयपुर निवासी राम सजीवन (58) की रविवार देररात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। उसकी भाभी धनराजी को भी घायल कर दिया था। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
एसएचओ अखंड देव मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में घनश्याम पाल, सचिन पाल निवासी ग्राम रामदयपुर व लवकुश पाल निवासी ग्राम बहरौली थाना धम्मौर, सुल्तानपुर को परतोष तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह बनी वारदात की वजह
- पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बतायाकि गांव निवासी घनश्याम पाल के मुताबिक, उसकी पुत्री का प्रेम प्रसंग 3-4 वर्ष पहले से मृतक राम सजीवन के बेटे सुनील से चल रहा था। इसके बाद वह अपनी पुत्री को लेकर नोएडा चला गया था। सुनील उसकी पुत्री से बात करता रहा, जो उसे पसंद नहीं था। उसकी बेटी बालिग हो गई तो सुनील उसे अपने साथ लेकर कहीं चला गया था। बाद में गांव में आकर रहने लगा। इसको लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया।
नोएडा में रची थी साजिश
- पुलिस के मुताबिक, आरोपी घनश्याम ने नोएडा में ही योजना तैयार की थी। उसने वहां पर अपना व सचिन के मोबाइल का सिम तक तोड़ दिया। इसके बाद वह रिश्तेदार लवकुश के पास पहुंचा। वहां पर उसने बांका खरीदा। इसके बाद सुनील के घर पहुंचा। वह सुनील को मारना चाहता था लेकिन, बरामदे में सो रहे राम सजीवन के जग जाने पर उसकी हत्या करनी पड़ी। धनराजी शोर करने लगी तो उस पर भी हमला कर दिया। दोनों को मृत समझ वह फरार हो गए। पूछताछ के बाद गांव के बाहर बाग की झाड़ियों से आलाकत्ल भी बरामद किया है।