{"_id":"67ec367cf50ab295f80eef44","slug":"the-fire-burned-one-kilometre-of-forest-amethi-news-c-96-1-ame1002-137542-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आग से एक किलोमीटर जंगल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आग से एक किलोमीटर जंगल जला
Wed, 02 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल क्षेत्र स्थित जंगल में लगी आग। -ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के मांझगाव व संसारपुर के जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सोमवार सुबह आग की लपटें देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना दमकल कर्मियों को देते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाते हुए किसानों की गेहूं की फसल को सुरक्षित किया। खेतों तक आग पहुंचने से पहले बुझने से लोगों ने राहत की सांस ली।
गर्मी के साथ आग की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। किसान अपने खेतों में तैयार फसलों के लिए चिंतित है। सोमवार सुबह बाजारशुकुल क्षेत्र के संसारपुर व मांझगांव के बीच फैले जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गेहूं के खेतों में आग फैलने के डर से लोग दहशत में आ गए। लोगों ने मामले की सूचना फायर स्टेशन को देते हुए काबू पाने की कोशिश शुरू की।
मुसाफिरखाना, जगदीशपुर व बाजारशुकुल के दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एक किलोमीटर जंगल के अंदर पेड़-पौधे उसकी चपेट में आने से झुलस गए। फिलहाल आग को जंगल के अंदर ही बुझा लेने से किनारे किसानों के खेतों में तैयार गेहूं की फसल बच गई। वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ज्योतिर्मय शुक्ला ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।