फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The father is playing the role of Ravana and the son is playing the role of Shatrughan.

Amethi News: पिता रावण तो बेटा निभा रहा शत्रुघ्न का किरदार

Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 23 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
The father is playing the role of Ravana and the son is playing the role of Shatrughan.
विदेश से आकर सुभाष हनुमान तो महेश निषाद जनक की भूमिका का करते है मंचन
विज्ञापन

मुसाफिरखाना के चंदीपुर गांव में होने वाली रामलीला में स्थानीय कलाकार निभाते किरदार
संवाद न्यूज एजेंसीमुसाफिरखाना (अमेठी)। चंदीपुर में विगत कई वर्षों से आयोजित होने वाली रामलीला में पिता-पुत्र के अलावा ग्राम प्रधान भी अलग-अलग किरदार में नजर आते हैं। ग्राम प्रधान राजा दशरथ की भूमिका में तो विदेश में रहने वाला युवक हनुमान का किरदार निभाता है।
नवरात्र से शुरू हुई रामलीला दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दिन समाप्त होगी। क्षेत्र के चंदीपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से 11 वर्ष पूर्व रामलीला की शुरुआत हुई थी। रामलीला में गांव के ही कलाकार अभिनय कर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। गांव में होने वाली रामलीला में ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव राजा दशरथ का किरदार निभाते हैं। विदेश में रहने वाले सुभाष यादव हर साल आकर हनुमान की भूमिका में नजर आते हैं, तो वहीं विदेश से आकर महेश निषाद जनक की भूमिका में नजर आते है।
विज्ञापन

इसी मंच पर गंगेश कुमार शुक्ल रावण तो उनके पुत्र अंश शुक्ल शत्रुघ्न की भूमिका निभाते हैं। सीता का अंकित यादव, विभीषण का सुनील यादव, भरत का जितिन, लक्ष्मण का ज्ञान निधि शुक्ल, कैकेयी का मनीष यादव, परशुराम का भीमा यादव, विश्वामित्र का सत्येंद्र कुमार, वशिष्ट का राज बहादुर तो चंद्रराज गौतम नारद का किरदार अदा करते हैं। दशरथ का किरदार निभा रहे प्रधान ने बताया कि रामलीला के कलाकार उन्नति कर रहे हैं। मैं प्रधान हो गया, सुभाष यादव व महेश निषाद विदेश में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरा हुआ खर्च फिर भी जारी है रामलीला
मुसाफिरखाना (अमेठी)। बढ़ती महंगाई रामलीला पर भी भारी पड़ रही है। पांच वर्ष पूर्व रामलीला में होने वाली खर्चा आज दूनी हो गयी है। चंदीपुर गांव सभा मे 11 साल पहले रामलीला की शुरुआत हुई। बढ़ती महंगाई का असर रामलीला पर भी पड़ने लगा। ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव ने बताया कि रामलीला में गांव के ही कलाकार निशुल्क किरदार निभाते हैं। साज-बाज, लाइट तथा टेंट की व्यवस्था बाहर से करनी पड़ती है। आज के पांच वर्ष पूर्व जो रामलीला 50 हजार के आस पास हो जाती थी, वही आज रामलीला में एक से सवा लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed