{"_id":"6abd6bb721716bcaf702e02f","slug":"aditya-anushka-top-in-shot-put-amethi-news-c-96-1-ame1014-176932-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गोला फेंक में आदित्य-अनुष्का अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गोला फेंक में आदित्य-अनुष्का अव्वल
Thu, 01 Oct 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज स्थित एफडीडीआई में आयोजित प्रतियोगिता में गोला फेंक में जोर आजमाइश करती प्रतिभागी। स
फुरसतगंज। फुटवियर डिजाइनिंग एवं डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में आयोजित स्पोर्ट्स वीक ‘ईर्तिका 7.0’ के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। गोला व भाला फेंक, रस्साकशी, क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई।
गोला फेंक के छात्र वर्ग में आदित्य ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय और हर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में अनुष्का प्रथम, संध्या द्वितीय और नैना तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक के छात्र वर्ग में अर्जुन ने पहला, जितेंद्र ने दूसरा और आदित्य ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में संध्या प्रथम, नैना द्वितीय और अनुराधा तृतीय स्थान पर रहीं।
रस्साकशी में आशीष और रुद्रा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आशीष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। क्रिकेट में आकिब और देव की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आकिब की टीम विजयी रही। वॉलीबॉल में सुनील और आशीष की टीम आमने-सामने रहीं। इसमें सुनील की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। इस मौके पर केके मिश्रा, प्रदीप जान, नलिन पांडे, विष्णु सिंह, शिव सिंह और अजय सिंह मौजूद रहे।