फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Remembering ancestors, charity was done

Amethi News: पूर्वजों को याद कर किया दान-पुण्य

Thu, 01 Oct 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Remembering ancestors, charity was done
पितृपक्ष में पितरों का अमेठी में तर्पण करते लोग। स्रोत: स्थानीय नागरिक
अमेठी। पितृ पक्ष के चौथे दिन बुधवार को जिले में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूर्वजों का स्मरण कर तर्पण किया। सुबह से ही घरों में श्राद्धकर्म की तैयारियां शुरू हो गईं। लोगों ने पितरों को जल अर्पित कर उनकी आत्मशांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दक्षिणा दीगई। कई परिवारों में पितरों के निमित्त भोजन तैयार कर पहले ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन


लोगों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में घरों में पूजा-पाठ किया। कई लोगों ने जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े भी बांटे। आचार्य त्रिवेणी प्रसाद मिश्र ने बताया कि पितृप क्ष में तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य की परंपरा है। श्रद्धा के साथ किए जाने वाले इन कर्मों के माध्यम से लोग अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ जरूरतमंदों की सहायता और पशु-पक्षियों को अन्न देना भी पुण्य कार्य माना गया है।
विज्ञापन


तर्पण कर रहे नीरज मिश्र ने कहा कि पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद करने से मन को आत्मिक संतोष मिलता है। लालता प्रसाद ने कहा कि श्राद्ध की परंपरा परिवार को अपनी जड़ों और पूर्वजों से जोड़े रखती है। शिव मंगल ने कहा कि तर्पण और दान-पुण्य के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और संस्कारों की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed