{"_id":"673f927fb2bf93de750f5e04","slug":"the-face-of-five-roads-will-change-with-rs-6399-crore-amethi-news-c-96-1-ame1002-129884-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 63.99 करोड़ से बदलेगी पांच सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 63.99 करोड़ से बदलेगी पांच सड़कों की सूरत
Fri, 22 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। तीन तहसीलों सहित सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाली जिले की पांच सड़कों की सूरत बहुत जल्द बदलने वाली है। जन प्रतिनिधियों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने इनकी मरम्मत व चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा है। शासन से मंजूरी मिलते ही करीब 63.99 करोड़ की लागत से काम शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी।
गौरीगंज, तिलोई व मुसाफिरखाना तहसीलों और पड़ोसी जनपद को जोड़ने वाली कुल पांच सड़कों को चौड़ा कर दुरुस्त किया जाएगा। इससे इन सड़कों से गुजरने वाले करीब डेढ़ लाख लोगों का आवागमन सुलभ होगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इनमें कई सड़कों के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों ने भेजे थे। गौरीगंज विधायक राकेेश प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर मुसाफिरखाना क्षेत्र से गुजरने वाले कस्थुनी-लालगंज-दादरा-गाजनपुर दुवरिया, नेवादा-गाजनपुर दुवरिया-पूरे पहलवान-पलिया और जामो क्षेत्र के सरमें मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
इसी तरह राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रस्ताव पर सेमरौता-शिवरतनगंज-हैदरगढ़ मार्ग और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से रामनगर-बेनीपुर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्गों का सर्वे कराया। फिर जिले से प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा और शासन ने धन की मांग की है। शासन से बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन सड़कों के कायाकल्प का बना प्रस्ताव
मार्ग का नाम लंबाई (किमी) लागत (करोड़) वर्तमान चौड़ाई (मीटर) प्रस्तावित चौड़ाई (मीटर)
सेमरौता-शिवरतनगंज-हैदरगढ़ मार्ग 16 36.50 7 7
कस्थुनी-लालगंज-दादरा-गाजनपुर दुवरिया मार्ग 08 15.60 3 5.50
नेवादा-गाजनपुर दुवरिया-पूरे पहलवान-पलिया मार्ग 4.30 8.39 3 5.50
जामो क्षेत्र के सरमें मार्ग 2.10 1.47 3 5.50
रामनगर-बेनीपुर मार्ग 2.90 2.03 3 5.50
जल्द शुरू होगा कार्य
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से पांचों सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण पर खर्च होने वाली धनराशि का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य को मानक के अनुसार पूरा करवाया जाएगा।