{"_id":"671046114c48796459027f44","slug":"the-entire-shohar-railway-crossing-will-remain-closed-for-10-days-for-repair-work-amethi-news-c-96-1-ame1002-127723-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मरम्मत कार्य के लिए 10 दिन बंद रहेगी पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मरम्मत कार्य के लिए 10 दिन बंद रहेगी पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग
Thu, 17 Oct 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के पूरे शोहरत सिंह में बंद पड़ी रेलवे क्रासिंग।
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलवे ट्रेक पर निहालगढ़ के पास पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्राॅसिंग 10 दिन तक बंद रहेगी। इस दौरान रायबरेली-अयोध्या हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को बड़ागांव व शुकुलबाजार मोड़ स्थित क्राॅसिंग से निकाला जाएगा। क्रॉसिंग बंद होने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी होगी।
रेल परिवहन को सुरक्षित करने के लिए निहालगढ़ स्टेशन के पास पूरे शोहरत क्राॅसिंग पर 19 से 28 अक्तूबर तक ट्रैक पैरामीटर बदला जाएगा। कार्य के दौरान बाधा न हो, इसके लिए रेलवे क्राॅसिंग को पूरी तरह बंद रखने की योजना बनाई गई है। क्राॅसिंग बंद होने की जानकारी रेलवे की ओर से स्थानीय प्रशासन को देते हुए वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करवाने को कहा गया है।
क्राॅसिंग बंद होने से रायबरेली-अयोध्या हाईवे से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को भी आवागमन में परेशानी होगी। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने बताया कि यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है। इस अवधि में सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच प्रस्तावित कार्य पूरा किया जाएगा। क्राॅसिंग बंद होने से सिर्फ सड़क मार्ग से यातायात प्रभावित होगा। रेल का परिचालन नियमित रहेगा।
विज्ञापन
इन मार्गों से निकलेंगे वाहन
एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के दौरान रायबरेली, लखनऊ की तरफ से आकर अयोध्या धाम फोरलेन हाईवे को जाने वाले बड़े छोटे सभी वाहनों को वारिसगंज से रानीगंज स्थित फोरलेन हाईवे पर निकाला जाएगा। जगदीशपुर आने वाले छोटे वाहनों को बाजारशुकुल रोड से होकर सत्थिन के रास्ते रानीगंज से गुजारा जाएगा। अयोध्या हाईवे से आने वाले बड़े वाहनों को रानीगंज से वारिसगंज के रास्ते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर निकाला जाएगा। छोटे वाहनों को डोमाडीह मोहबतपुर के रास्ते बड़ा गांव रेलवे क्रॉसिंग से जगदीशपुर निकाला जाएगा। इस दौरान फोर्स की तैनाती के साथ सूचना बोर्ड लगवाया जाएगा।