{"_id":"68e4170307a7bb0838075ee7","slug":"the-entire-shivdayal-will-get-a-concrete-road-amethi-news-c-96-1-ame1002-149881-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूरे शिवदयाल को मिलेगा पक्का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूरे शिवदयाल को मिलेगा पक्का मार्ग
Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना क्षेत्र के दादरा के पूरे शिवदयाल गांव के ग्रामीणों की बरसों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने गांव को दादरा मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। 73 लाख रुपये की लागत से एक किलोमीटर लंबे पक्के संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस गांव में 152 परिवार निवास करते हैं। करीब एक हजार से अधिक लोग इस मार्ग के निर्माण से सीधे लाभान्वित होंगे। बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता दलदल में बदल जाने से ग्रामीणों को स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने में परेशानी होती थी। पक्की सड़क बन जाने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और आवागमन सुगम होगा।
गांव निवासी रामसागर यादव, अशोक तिवारी और सावित्री देवी ने बताया कि हर साल बरसात में रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता था। इससे बच्चों का स्कूल जाना और बीमारों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता था। अब पक्का रास्ता बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। यह परियोजना गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रस्ताव पर तैयार की गई है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। गांव के गोविंद प्रसाद ने कहा कि सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। संपर्क मार्ग बनने से न केवल गांव के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के इलाकों में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।