फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The engine of Sutlej Express failed

फेल हुआ अप सतलज एक्सप्रेस का इंजन

Sat, 24 Oct 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
The engine of Sutlej Express failed
अमेठी। धनबाद से फिरोजबाद जा रही अप सतलज एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को गौरीगंज व बनी रेलवे स्टेशन के बीच मेन लाइन पर खराब हो गया। इंजन खराब होने की सूचना पर विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को वापस गौरीगंज रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां दूसरा इंजन जोड़ कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब 30 मिनट रेल ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन

धनबाद से चलकर फिरोजाबाद जाने वाली सतलज एक्सप्रेस शनिवार सुबह 10.54 बजे गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। 10:57 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई ट्रेन गौरीगंज-बनी रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची ही थी कि उसका इंजन खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन खराब होने के बाद चालक संजय कुमार पांडेय व गार्ड सैय्यद ने वाकीटॉकी के माध्यम से मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। बीच ट्रैक पर ट्रेन खड़ी होने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मचा गया।
स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने इसी बीच गौरीगंज पहुंची मालगाड़ी का विद्युत चालित इंजन काटकर उसे मौके पर भेजा। मालगाड़ी के इंजन से ट्रेन को जोड़कर उसे पुन: गौरीगंज स्टेशन लाया गया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक लखनऊ-प्रतापगढ़ अप रेल ट्रैक बाधित रहा।

हालांकि ट्रेनों का संचालन बंद होने की वजह से इस दौरान कोई सवारी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। सिर्फ मालगाड़ी का ही संचालन बाधित हुआ। स्टेशन पर ट्रेन लाने के बाद रायबरेली से डीजल इंजन मंगा कर ट्रेन को 1:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्रियों के साथ ही विभागीय कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed