फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The dilapidated bridge will be repaired with Rs 15 lakh

Amethi News: 15 लाख से होगी जर्जर पुल की मरम्मत

Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 29 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated bridge will be repaired with Rs 15 lakh
अमेठी सिटी। क्षेत्र के वियसिया से गुजरने वाले नहर पर बने जर्जर पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 15 लाख की धनराशि मिली है। दो माह में इस जर्जर पुल की मरम्मत का काम पूरा होगा। इससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन



अमेठी क्षेत्र के वियसिया नहर कोठी से शंकर मंदिर मार्ग पर नहर पर बना यह पुल लगभग 40 साल पुराना है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण वर्तमान में यह पुल जर्जर हो जाने के कारण हादसों को दावत दे रहा है। पुल के पिलर में दरार आने के साथ ही इसकी दीवार व रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


मरम्मत के दौरान लोगों की सुविधा व सुरक्षा के लिए निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग रहेगी। लोक निर्माण विभाग ने सर्वे के बाद पुल मरम्मत पर खर्च होने वाली धनराशि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने मरम्मत से जुड़े कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल की मरम्मत होने से करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन सुगम व सुरक्षित बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी शैलेंद्र कुमार ने बताया िक शासन से बजट स्वीकृत होने के बाद धनराशि भी जारी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed