{"_id":"66f324d97bb8307736037fd8","slug":"the-dilapidated-bridge-at-jais-mohanganj-inhauna-will-be-repaired-with-rs-25-lakhs-amethi-news-c-96-1-ame1002-126257-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 25 लाख से जायस-मोहनगंज-इन्हौना स्थित जर्जर पुल की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 25 लाख से जायस-मोहनगंज-इन्हौना स्थित जर्जर पुल की होगी मरम्मत
Wed, 25 Sep 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए लोक निर्माण विभाग इन दिनों पुराने व जर्जर हो चुके पुलों की मरम्मत में जुटा है। विभाग की ओर से सर्वे किया, जिसमें जायस-मोहनगंज-इन्हौना स्थित पुल जर्जर मिला। इसके बाद मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद विभाग निविदा प्रकाशित की है।
प्रमुख जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल जायस-मोहनगंज-इन्हौना के किलोमीटर 25 स्थित पुल काफी दिनों पहले बना है। सीएम के आदेश के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता ने पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मरम्मत की आवश्यकता होने की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने मरम्मत का अनुमानित आगणन तैयार करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने मंजूरी देते हुए 25 लाख रुपये जारी कर दिए।
अब लोक निर्माण निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार का चयन करने में जुटा है। पुल की मरम्मत के बाद मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को सुरक्षित यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र ने कहा कि दो दिन पूर्व मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर खुलने के बाद मरम्मत के लिए पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कराने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध करते हुए वैकल्पिक मार्ग का प्रबंध कर पुल मरम्मत कराया जाएगा।