फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three killed, including cousins, in collision between two bikes

Amethi News: दो बाइकें भिड़ीं, मौसेरे भाइयों समेत तीन की मौत

Sat, 10 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three killed, including cousins, in collision between two bikes
 जिला अस्पताल में पहुंचे रोते बिलखते परिजन। संवाद
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर गौरीगंज के बनी कस्बे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में रायबरेली जिले के हरचंदपुर क्षेत्र के इटकोटी गांव निवासी रोहित रावत (18), उनके मौसेरे भाई भखवारा गांव निवासी अंकित रावत (18) और गौरीगंज के विशुनदासपुर गांव निवासी शुभम कुमार पासी (22) शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में मातम पसर गया।
विज्ञापन


भाई राहुल ने बताया कि शुभम दयालापुर में गैस एजेंसी के पास चाय की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह तारापुर स्थित अपने मामा के घर से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बनी कस्बे के पास उसकी बाइक सामने से आ रही रोहित और अंकित की बाइक से भिड़ गई। अंकित के भाई गोलू ने बताया कि अंकित और उसका मौसेरा भाई रोहित टावर पर इलेक्ट्रिक का काम करते थे। शुक्रवार को काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर इंस्पेक्टर रवि सिंह पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक हेलमेट मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हेलमेट किस बाइक सवार का था। दूसरी बाइक के सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से तीनों की मौत होने का अंदेशा है।

सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed