{"_id":"6ac943ceb0969ba82201f625","slug":"saumya-takes-first-place-in-badminton-intifa-in-chess-amethi-news-c-96-1-ame1002-177713-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैडमिंटन में सौम्या, शतरंज में इंतिफा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैडमिंटन में सौम्या, शतरंज में इंतिफा प्रथम
Sat, 10 Oct 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में शतरंज खेलती छात्राएं। स्रोत स्कूल
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में शुक्रवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन, शतरंज, खो-खो और रस्साकशी में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में सौम्या ने पहला, यासमीन ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में इंतिफा प्रथम, अल्फिया द्वितीय और सुवूही तृतीय स्थान पर रहीं। रस्साकशी प्रतियोगिता में मीनाक्षी साहू ने पहला, इंशा फात्मा ने दूसरा और हुमा नाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
खो-खो प्रतियोगिता में कक्षा नौ और दस की संयुक्त टीम विजेता रही। टीम में खुशी, अल्सिफा, लक्ष्मी, वर्षा सोनी, रिदा फात्मा, मोनिका, मुस्कान, अक्सा और नशरा फात्मा शामिल रहीं। प्रधानाचार्या मीनाक्षी जायसवाल ने कहा कि खेल गतिविधियों से छात्राओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।