फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The deceased was identified on the third day, causing uproar

Amethi News: तीसरे दिन हुई मृतक की शिनाख्त, कोहराम

Sun, 18 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The deceased was identified on the third day, causing uproar
अमेठी। क्षेत्र के बारामासी बाजार के पास रेल ट्रैक किनारे बृहस्पतिवार को मिले अज्ञात युवक के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान उमापुर गाना पट्टी के भगवानपुर निवासी रोहित (30) के रूप में हुई।
विज्ञापन




छोटेलाल के मुताबिक उनका बेटा रोहित मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से बारामासी बाजार गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। उधर, बृहस्पतिवार को रेल ट्रैक किनारे पुलिस को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन



शनिवार को जब परिजनों को सूचना मिली और उन्होंने शव की पहचान की तो परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शनिवार देर शाम रोहित का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। रोहित की मां सुमित्रा देवी, पिता छोटेलाल, भाई राधेश्याम, अनिल, हेमंत कुमार और बहन ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed